
चरमपंथियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसआई) के तहत सड़क निर्माण के काम आने वाले तीन ट्रैक्टरों, एक रोड रोलर और एक ट्रक को भी आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादी चौकीदार रबींद्र मलिक को पास के जंगल में ले गए तथा गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इलाका छोड़ने से पहले माओवादियों ने स्थल के पास पर्चे चिपका दिये।
सिंह ने बताया कि पर्चों में बताया गया है कि यह हमला प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की कंधमाल-कालाहांडी-बौद्ध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिविजन ने किया है। इनमें कहा गया है कि चौकीदार की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्हें शक था कि वह पुलिस का मुख्बिर है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने खोज अभियान तेज कर दिया है।
from News85.in http://bit.ly/2TqDrEK
Social Plugin