नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी मे अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होने बड़ा परिवर्तन करते हुये करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व का प्रभार सौंपा। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी।
पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके साथ ही महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे।
संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है।
from News85.in http://bit.ly/2S1K5nR
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव किया है। अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी मे अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
Social Plugin