
चीन जागरूक जनता और सामान्य आबादी के भरोसा सूचकांक में क्रमश: 79 और 88 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा। भारत इन दोनों श्रेणियों में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। यह सूचकांक एनजीओ, कारोबार, सरकार और मीडिया में भरोसे के औसत पर आधारित है। ये निष्कर्ष 27 बाजारों में किये गए ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है। इनमें 33,000 से अधिक लोगों के जवाब शामिल किये गए हैं।
ब्रांड की विश्वसनीयता के मामले में स्विटजरलैंड, जर्मनी और कनाडा का स्थान आता है। इसके बाद जापान का स्थान आता है। वहीं भारत, मैक्सिको और ब्राजील में स्थित कंपनियां भरोसे के मामले में निचले स्थानों पर हैं। इसके बाद चीन और दक्षिण कोरिया का स्थान आता है।
from News85.in http://bit.ly/2AXlzKZ
Social Plugin