
पार्टी में जाना है और पॉर्लर जाने का टाइम नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी हथेलियों में थोड़ा सा लीव-इन कंडिशनर और हेयर जेल मिलाकर हल्के गीले बालों पर लगाएं। अब डिफ्यूजर से बालों को हल्का सुखाएं। इस तरह आधे सूखे और आधे गीले बाल बेहद नेचुरल लुक देंगे। बस साइड पाॄटग करें और आप पार्टी के लिए तैयार हैं।
दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लिया है लेकिन बिखरे-बेजान बाल आपको परेशान कर रहे हैं तो इन्हें छिपाने के लिए आप हैट लगा सकती हैं। हैट लगाने से पहले बालों में शाइन सीरम लगाएं। अब आपके बालों की चमक देखकर आपके दोस्त भी जल उठेंगे।
ट्रेंडी और कैजुअल लुक के लिए वॉल्यूमाइभजग से बाल धोएं। फिर हल्के गीले बालों के अंतिम सिरों पर थोड़ा सा सीरम लगाएं और हथेलियों की सहायता से नीचे से ऊपर की ओर कुछ देर प्रेस करें। फिर उन्हें नैचुरली सेट होने दें. ऑफिस की कॉरपोरेट पार्टी अटेंड करने के लिए आप तैयार हैं।
कुछ नया करने के लिए बालों की जड़ों में वॉल्यूमाइभजग हेयर स्प्रे लगाएं और माथे के ठीक ऊपर के बालों को बैककोंब करके मनचाही ऊंचाई देकर बॉबी भपस से सेट करें। पूल पार्टी के लिए ये हेयरस्टाइल बुरा नहीं है।
from News85.in http://bit.ly/2CDc5V7
Social Plugin