
यह प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। तुलसी की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल ले और फिर कुनकुना होने तक ठंडा कर लें। इस पानी से दिन में कई बार गरारें करें अतिशीघ्र आराम मिलेगा। अदरक और शहद का पेस्ट गले के सांमण एवं दर्द में राहत पहुंचाने के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए अदरक को बारीक पीसकर शहद और कालीमिर्च डालकर पेस्ट बना लें? थोड़ी-थोड़ी देर पर इसे मुंह में डालें।
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने का प्रयोग बेहद प्रचलित एवं उपयोगी है। जब तक गला खराब रहे गरारे करने में लापरवाही न करें। एक गिलास पानी उबालकर उसमें एक चुटकी पिसी हुई लौंग, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं और रोज सुबह इसे पिएं। गले को आराम मिलेगा। पानी में कुछ मेथी दाने डालकर गर्म कर लें। फिर पानी को छानकर उसके गरारे करें। इससे गले को आराम मिलेगा और गले का सांमण जल्दी दूर हो जाएगा।
from News85.in http://bit.ly/2sGQlDe
Social Plugin