
टमाटर:- डार्क सर्कल में काले घेरे काफी फायदेमंद है। टमाटर में पोषक तत्त्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण यह कई बीमारियों के साथ-साथ त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसका आम डार्क सर्कल भगाने में भी कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में टमाटर का रस लें और इसमें नींबू का भी रस डाले और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे आंखों के नीचे रूई की सहायता से लगा लें। इसे 20 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार करने से आपको जल्द फायदा मिलेगा। पढ़े और उपायों के बारें में…
आलू का रस:- इसका रस भी काफी फायदेमंद है। साथ ही आंखों में नीचे सोने के बाद पडने वाली सूजन को भी गायब कर देता है। इसके लिए आलू काटकर उसकी स्लाइड से रस निकाल लें। इस रस को रूई की सहायता से आंखों के नीचे ध्यान से लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक लगा रहने के बाद नार्मल पानी से अपनी आंख धो लें। इससे आपको जल्द फायदा दिखेगा।
बादाम का तेल:- बादाम का तेल सिर्फ बालों और आपकी स्किन के लिए ही लाभकारी नही है बल्कि आंखों के डार्क सर्कल के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो आपकी त्वचा की समस्याओं को पूरा करने के साथ-साथ कमी को पूरा करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम तेल लगाकर धीमे हाथों से मसाज करें जिससे कि यह त्वचा में समा जाएं और इसे ऐसे ही रहने दे। दूसरे दिन उठने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल गायब हो जाएगे।
टी बैग्स:- आप यह बात तो जानते ही है कि चाय सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। रोज सुबह चाय पीने से पूरा दिन आप तरो-ताजा महसूस करते है, लेकिन क्या आप जानते है कि चाय में इस्तेमाल होने वाली टी बैग डार्क सर्कल के लिए कितना फायदेमंद है। अगर चाय ग्रीन टी हो तो फिर क्या कहना। आंखों के नीचे के डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए ग्रीन टी बैग्स को थोड़ी देर फ्रीज में रख दे जिससे कि वह बिल्कुल ठंडे हो जाए। इसके बाद इसे अपनी आंखो पर रखें। इन्हें कम से कम 15 मिनट के लिए रखें और फिर साफ पानी से आंखें धो लें।
हल्दी पाउडर:- हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ किचन या चेहरा का रंग गोरा करने के लिए नही किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल आप डार्क सर्कल हटाने में भी कर सकते है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच हल्दी पाउडर लें इसमें थोडा अनानास का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे काले घेरे में लगाएं और इसे 15 मिनट तर लगा रहने दें। इसके बाद इसे गीले कपड़े से धीमे से पोछ कर साफ पानी से आंखें धो लें। इससे आपको जल्द फायदा मिलेगा।
खीरा:- डार्क सर्कल को ट्रीट करने का सबसे अच्छा उपाय खीरा का इस्तेमाल करना होता है। खीरा एक अच्छा एस्ट्रीजेंट होता है और यह बेहतरीन क्लींनजर भी होता है जो आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को खत्म कर देता है। खीरे के स्लाइस काट लें और इसे थोडी देर के लिए फ्रीज में रख दें। इसके बाद जब यह ठंडे हो जाए तो इसे आपना आंखों पर रख लें। ऐसा दिन में दो बार करें, लगभग दस दिन में आपको लाभ मिल जाएगा।
from News85.in http://bit.ly/2sPla8Q
Social Plugin