इंटरनेट टायकून बनना चाहते हैं मुकेश अंबानी


रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी अब देश के पहले इंटरनेट टायकून बनाना चाहते हैं। द इकॉनमिस्ट ने यह बात कही है।  पाए 400रु का फ्री Paytm कैश यहाँ क्लिक करें

द इकॉनमिस्ट ने अपने नवीनतम 26 जनवरी के संस्करण में कहा, “अपने जियो सर्विस के साथ उन्होंने भारतीय दूरसंचार का उत्थान किया और अपने देश को बदल दिया। अब वे और आगे बढ़ना चाहते हैं और जियो को लांच पैड के रूप में इस्तेमाल कर वे भारत के जेफ बेजोस या जैक मा बनना चाहते हैं।” ट्राई के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में भारतीय मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की कुल संख्या 1.17 अरब थी। वहीं, ब्राडबैंड यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है, जिसमें 97 फीसदी वायरलेस कनेक्शन रखते हैं। जियो ने अकेले 28 करोड़ ग्राहक जोड़े हैं.


from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2RjT1AL
via IFTTT