भोपाल के मदरसा तहफीजुल कुरआन में एक रोज़ा प्रोग्राम का हुआ आयोजन

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पीजीबीटी काॅलेज रोड स्थिति मदरसा तहफीजुल कुरआन में एक रोज़ा प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला नरसिंह गढ़ के क़ाज़ी हज़रत मौलाना अय्यूब साहब मज़ाहरी एवं हज़रत मौलाना मोहम्मद असलम साहब नदवी उपस्थित हुये। मदरसे के ही छात्र मोहम्मद सलीम ने तिलावते कलामुल्लाह के ज़रिया प्रोग्राम की शुरुआत की। उसके बाद हज़रत मौलाना हज़रत मौलाना कारी मोहम्मद असलम नदवी साहब ने छात्रों से अपने सम्बोधन में कहा कि हम अल्लाह की नेअमतों का क़दर करने वाले बन जायें । इसी में हमारी भलाई है। क्योंकि आज गैरों की तमाम ताकतें इस्लाम को मिटाने में लगी हुई हैं । तो ऐसे वक़्त में हम अपनी खुद की इस्लाह करें।

वहीं हज़रत मौलाना अय्यूब ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज बहुत ही खुशी का लमहा है कि अल्लाह ने आप को दीन का इल्म हासिल करने के लिए चुना है।अल्लाह के नज़दीक आप का मर्तबा बहुत ऊँचा है । आप की राहों में फ़रिश्ते अपना पंख बिछाते हैं । और समंदर की मछलियां आप के लिए दुआ करती हैं ।आगे उन्होंने कहा की जहाँ मोहल्ले का कचरा फेंका जाता है आज मौलाना अब्दुल सत्तार नदवी साहब की कोशिशों से असहाबे सुफ्फा के चबूतरा का नमूना बना हुआ है।

इस मौके पर निज़ामत का फ़रीज़ा मुफ़्ती मोहम्मद शाहिद रज़ाउलकासमी ने अच्छी तरह से निभाया।
इस प्रोग्राम में मौलाना मोहम्मद ख़ालिद, मोहम्मद मुमाताज नदवी, हाफिज़ अब्दुल मोमिन, हाफिज़ मोहम्मद फ़रीद वगैरह ने शिरकत की।



from New India Times http://bit.ly/2sbSdnf