बीमे के लालच में BJP नेता ने नौकर की हत्या कर खुद को मरा घोषित किया


रिपोर्ट ने पूरी तरह से पलट दिया है. पुलिस के मुताबिक शव हिम्मत पाटीदार का था ही नहीं, बल्कि उसके पुराने नौकर मदन मालवीय का था, जिसकी हत्या हिम्मत ने बीमा के 20 लाख रुपये हासिल करने के लिये कर दी और बताया ये गया कि हत्या हिम्मत की हुई है. पुलिस के मुताबिक हिन्दी फिल्मों की स्क्रिप्ट की तरह रची गई इस साजिश का किरदार और निर्देशक दोनों ही हिम्मत पाटीदार है.  पाए 400रु का फ्री Paytm कैश यहाँ क्लिक करें

शव के जो कपड़े थे उसमें जैकेट और पैंट की ज़िप खुली हुई थी. अब बस इंतज़ार था डीएनए रिपोर्ट का, जिसके लिये पुलिस ने कपड़े, नाखून और बालों के सैंपल 24 तारीख को ही एफएसएल लैब सागर भेज दिये थे. रिपोर्ट आई तो शक़ यक़ीन में बदल गया क्योंकि शव हिम्मत नहीं, बल्कि मदन का था.हिम्मत पाटीदार ने 17 दिसम्बर 2018 में अपना 20 लाख रुपये का बीमा भी करवाया था. उसके ऊपर दस लाख रूपये का उधार भी था. इससे बचने के लिये उसने पूरा षडयंत्र रचा और अपनी ही कद काठी और उम्र के मदन मालवीय, जो कि उसके खेत पर काम करता था उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिये उसके चेहरे को जला दिया.हिम्मत पाटीदार फिलहाल फरार है और पुलिस ने उसकी सूचना देने वाले को 10,000 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है.   पाए 400रु का फ्री Paytm कैश यहाँ क्लिक करें

from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2DCT72O
via IFTTT