दतिया। भांडेर की विधायक कॉलोनी में रहने वाला एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी बालकृष्ण पुत्र बद्रीप्रसाद शुक्ला 4 साल की मासूम लड़की का रेप करता था। लड़की अपनी सहेली के साथ खेलने जाती थी। रिटायर्ड एसआई आरोपी सहेली का मकान मालिक था। वो कई बार ऐसा कर चुका था। इस बार 8 वर्षीय मासूम ने उसका वीडियो बना लिया और पीड़ित लड़की के माता पिता को दिखा दिया। 

निवासी चार साल की मासूम बच्ची अपनी सहेली के साथ उसी के घर में खेल रही थी तभी मकान मालिक सेवानिवृत्त दरोगा ने बच्ची को बिस्किट देने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मासूम बच्ची की सहेली ने ही उसके माता पिता को दी। साथ ही आरोपी का दुष्कृत्य करते वक्त वीडियो भी बना लिया। घटना शनिवार शाम चार बजे की बताई गई है। मासूम के पिता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ भांडेर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। 

मासूम बच्ची अपनी सहेली के रेप का वीडियो बनाया 
जब मासूम बच्ची से घटना के बारे में पूछा तो बच्ची ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म किया है। यही नहीं जब आरोपी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था तब उसकी आठ वर्षीय सहेली ने आरोपी के दुष्कृत्य करते वक्त का वीडियो अपनी मामी के मोबाइल से बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Hw4Zrc