भोपाल। माखनलाल विश्वविद्यालय के बाद सिंहस्थ में हुई खरीदी घोटाले की जांच के लिए समिति बनाई गई है। जिसमें गृहमंत्री बाला बच्चन, खेल मंत्री जीतू पटवारी और नगरी निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल है। जीतू पटवारी ने कहा हम जांच बदले की भावना से नहीं कर रहे हैं। लेकिन, चोरों ने पैसा खाया है तो उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए।
दरअसल, सरकार ने सिंहस्थ में हुई खरीदी घोटाले को लेकर समिति बनाई है। जिसमें तीन मंत्रियों को रखा गया है। मंत्रियों ने नगरी निकाय विभाग घोटाले के दस्तावेज जुटाना भी शुरू कर दिए है। कमेटी में शामिल मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि भ्रष्टाचार सिंहस्थ हो या फिर अन्य कांग्रेस अलर्ट और चिंतित है। वृक्षारोपण मामला हो, सिंहस्थ मामला हो या फिर सरकारी खर्च का सभाए करने में भ्रष्टाचार हुआ हो संबंधित विभाग अलर्ट पर है। जल्द ही सारी रिपोर्ट पटल पर रखे जाने के साथ ही सार्वजनिक होगी।
बता दे चुनाव के समय कांग्रेस ने सिंहस्थ में हुए घोटाले का आरोप लगाते हुए। जोर-शोर से इस मुद्दे को उठाया था और कहा था कि बाबा महाकाल की धरती पर हुए सिंहस्थ में जो सामान लाए गए थे. उस में बड़े पैमाने पर पैसों का बंदरबांट हुआ है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2sDu1ur

Social Plugin