रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के संवरा स्थित ओम साईं चैरिटेबल आई अस्पताल में डॉ चंद्रबली सिंह की तृतीय पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई. 270 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर मुफ्त दवा भी दी गई. बतौर मुख्य अतिथि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह ने डॉ चन्द्रबली सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुऐ कहां की चिकित्सा के क्षेत्र में उनके किए गए कार्य अनुकरणीय है. उनके आदर्शों पर चलकर ही सफल चिकित्सक बना जा सकता है. संस्था के प्रबंधक डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि श्री सिंह गरीबों की सेवा कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी एकअलग ही पहचान बनाई थी. डॉ विवेक सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ मनोज यादव, डॉ प्रदीप यादव, डॉ केके गुप्ता, डॉ एसके सिंह ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया. इस मौके पर चंद्रभूषण सिंह, कलेश्वर प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सोनू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.
The post डा. चन्द्रबली सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर 270 लोगों का नेत्र परीक्षण appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE http://bit.ly/2MBNHrv
via IFTTT
Social Plugin