
तो ऐसे में अगर आपको ऐसी तरकीब पता चल जाए जिससे आपको घर पर ही स्पा जैसा मजा मिल जाए और पैसे भी ना खर्च हों तो आप भी यही कहेंगे कि इससे अच्छा और क्या हो सकता है। तो चलिए आपको फटाफट उस तरकीब से रूबरू कराते हैं, इसके लिए सिर्फ एक तेज पत्ते की जरूरत है जो हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाता है और यह ना सिर्फ खाने को सुगंधित बनाता है बल्कि पांच मिनट के भीतर हमारे तनाव को भी दूर कर देता है। ऐसा सिर्फ कहने की बातें नहीं हैं, बल्कि रूस के एक वैज्ञानिक ने इस पर रिसर्च किया है और इसे ठहराया है। तो चलिए अब आप इसके इस्तेमाल का तरीका भी जान लें। एक तेज पत्ता लें और उसे किसी कटोरी या एैशट्रे में जला लें। अब इसे कमरे के अंदर लाकर 15 मिनट के लिए रख देंगे।
आप पाएंगे कि तेज पत्ते की खुशबू पूरे कमरे में भर जाएगी। साथ ही आपको कमरे का माहौल काफी सुकून वाला लगेगा। ये आपको स्पा जैसा एक्सपीरियेंस देगा। कुछ देर इस कमरे में रिलेक्स होकर बैठ जाएं, आपको अपने अंदर सुकून बहता हुआ महसूस होगा और आपका तनाव कम होने लगेगा। आपने अरोमाथैरेपी के बारे में तो सुना होगा, तेज पत्ते के इस खूबी की वजह से ही इस थैरेपी में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा तेज पत्ता त्वचा और सांस से संबन्धित समस्याओं को भी ठीक करने के लिए जाना जाता है। वहीं दांतों को चमकाने जैसे छोटे-छोटे कामों में भी यह मददगार है।
from News85.in http://bit.ly/2FD9iPX
Social Plugin