UJJAIN/MADHYA PRADESH | उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर रामगढ़ फंटे के पास वैन में सवार भाजपा नेता अर्जुन कायत समेत उनकी पत्नी, बेटा व 2 बेटियों की मौत हो गई। इस हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई। भाजपा नेता की वैन को एक हाईस्पीड कार ने टक्कर मारी। वैन करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी।
हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। सभी मृतक उज्जैन के रहने वाले थे। ये सभी शादी में शामिल होने के लिए नागदा के बिरलाग्राम में गए थे, वहां से वैन में लौट रहे थे। चश्मदीद दीपक कायत ने बताया कि उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। वैन करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात एक बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री थे।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें केबल ऑपरेटर अर्जुन कायत, उनकी पत्नी राजूबाई, बेटा शुभम और दो बेटियां रवीना और बुलबुल शामिल हैं। ये सभी तिलकेश्वर क्षेत्र में रहते थे। कुलदीप (24), तीजाबाई (55), राजूबाई (45), रवीना (22), धर्मेंद्र (38), अर्जुन (49), सलोनी (13), राधिका (7), बुलबुल (20), सिद्धि (2), चंचल (22), शुभम (20)।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2COzEdU

Social Plugin