राज्य हज कमेटी में 11 सदस्य नियुक्त

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राज्य शासन द्वारा राज्य हज कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में 11 सदस्य नामांकित किये गये हैं। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा हज कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कमेटी में श्री इम्तियाज बेलन इंदौर, मुफ्ती अब्दुल कलाम कासमी भोपाल, काजी मोहम्मद इशरत अली इंदौर, मोहम्मद साजिद शाह सीहोर, श्री अब्दुल मुगनी खान भोपाल, श्री बाबू खाँ विदिशा, मोहम्मद अबरार चांदामेटा, सुश्री नाजमा अंसारी भोपाल, श्री राशिद सुहेल सिद्दिकी जबलपुर, श्री अली हुसैन शिवाम भोपाल और श्री मोहम्मद असलम सिवनी को सदस्य नामांकित किया गया है।



from New India Times http://bit.ly/2HptGp5