जनपद के समस्त विद्यालय प्रातः 10 बजे से खुलेगें

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया है कि वर्तमान समय में ठंण्डी के मौसम की प्रातः काल आर्दता के दृष्टिगत जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में 03 जनवरी, 2019 से विद्यालयों के संचालन समय (खोलने का समय) में परिवर्तन करते हुए उपरोक्त समस्त विद्यालय प्रातः 10 बजे से अग्रिम आदेश तक खुलेगें, तथा बन्द करने का समय यथावत रहेगा. उक्त आदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं आवासीय विद्यालयों पर लागू नही रहेगा.

The post जनपद के समस्त विद्यालय प्रातः 10 बजे से खुलेगें appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE http://bit.ly/2scYQFQ
via IFTTT