VIDEO देखिए: ये है मध्यप्रदेश का चमत्कारी स्कूल, बच्चे 6 भाषाओं में दोनों हाथ से लिखते हैं

भोपाल। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं मध्यप्रदेश का एक ऐसा स्कूल जिसके लगभग सारे बच्चे 6 भाषाएं जानते हैं और दोनों हाथों से समान स्पीड के साथ लिखते हैं। याद दिला दें कि भारत के महापुरुषों में केवल डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, ऐसे हैं जो दोनों हाथों से एक साथ लिख पाते थे। वो भारत के पहले राष्ट्रपति भी थे। 

यह स्कूल मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में है। इसके संस्थापक/संचालक वीपी शर्मा हैं जो आर्मी से रिटायर्ड हैं और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को अपना आदर्श मानते हैं। इन्होंने एक चुनौती को स्वीकार किया और यह साबित करके दिखाया कि यदि लगातार प्रेक्टिस करवाई जाए तो कोई भी बच्चा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की तरह दोनों हाथों से लिख सकता है। दोनों हाथों से लिखने की इस स्किल को AMBIDEXTROUS बोलते हैं। 

यहां देखिए वीडियो



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zBaf6y