SHIVPURI में 6 साल की मासूम का रेप, घायल लड़की अस्पताल में | MP NEWS

शिवपुरी। घरों में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। मध्यप्रदेश में चाइल्ड रेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शिवराज सिंह सरकार 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ रेप के लिए सजा-ए-मौत का कानून बना चुकी है परंतु इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। शिवपुरी में मात्र 6 साल की मासूम लड़की का बलात्कार किया गया। यौन हमले से घायल लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। 

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि खाना बनाते समय बेटी रोते हुए उसके पास आई और कहने लगी कि चाचा ने मेरे साथ गलत काम किया है। घायल लड़की को भागते हुए घर आते देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसी बीच किसी ने डायल 100 पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस बच्ची और मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। 

अस्पताल में पीड़िता की मां ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद पांच साल से वह वर्तमान पति के साथ रह रही है। पहले पति से उसके छह साल की बेटी है, जिसके साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। घर में पति, देवर व दोनों बच्चे साथ रहते हैं। घटना के बाद पीड़िता का सौतेला पिता अभी तक नहीं लौटा है। पीड़िता की मां का कहना है कि पति को घटना की खबर नहीं है। वे 10-12 दिन के लिए बाहर गए हैं। 

पुलिस का दावा है कि आरोपित युवक को पकड़ लिया है। वो रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में छुपा हुआ था। आरोपित युवक पीड़ित लड़की का सौतेला चाचा है। आरोपी के कपड़ों पर खून लगा हुआ था। वहीं आरोपी के सिर पर चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी को पीटा गया। इस कारण उसके सिर में चोट आई है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2GuwCk8