Samsung Galaxy A8s की चीनी कीमत का खुलासा कर दिया गया है। यह सैमसंग का पहला इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले स्मार्टफोन है।चीनी मार्केट में इस फोन को सैमसंग चीन की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट JD.com पर बेचा जा रहा है। फिलहाल, Galaxy A8s के 6 जीबी रैम वेरिएंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।
400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Samsung Galaxy A8s को चीनी मार्केट में 2,999 चीनी युआन (करीब 30,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। चीनी मार्केट में फोन को 31 दिसंबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है।स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Samsung Galaxy A8s की बैटरी 3400 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2rOb1ss
via
IFTTT
Social Plugin