'Robot 2.0' 500 करोड़ के पार, अक्षय कुमार की लगी लॉटरी



रजनीकांत (Rajinikanth) की '2.0 (2 Point 0)' की दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. रजनीकांत की '2.0 (Robot 2.0)' ने दुनिया भर में 500 करोड़ रु. की ग्रॉस कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0 (Enthiran 2.0)' ने  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 380 करोड़ रु. कमा लिए हैं जबकि दुनिया भर के देशो में इसकी कमाई का आंकड़ा 120 करोड़ पर पहुंच चुका है. इस तरह फिल्म ने आठ दिन में 500 करोड़ रु. कमा लिए हैं.


'2.0' चीन में 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है, इस तरह इसकी कमाई में आने वाले समय में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा. रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0 (Enthiran 2.0)' को लेकर फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है. तरण आदर्श ने लिखा हैः '2.0 का पहला हफ्ता शानदार रहा है...अब नजर दूसरे हफ्ते पर है...फिल्म ने गुरुवार को 20.25 करोड़ रु., शुक्रवार को 18 करोड़ रु., शनिवार को 25 करोड़ रु., रविवार को 34 करोड़ रु., सोमवार को 13.75 करोड़ रु.', मंगलवार को 11.50 करोड़ रु., बुधवार को 9.50 करोड़ रु., गुरुवार को 7.75 करोड़ रु. की कमाई की है. इस तरह फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले आठ दिन में 139.75 करोड़ रु. कमाए हैं.'

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Qorz9p
via IFTTT