नई दिल्ली। जिस तरह हिंदुओं में समाधि और मुसलमानों में दरगाह का सम्मान होता है वैसे ही मिस्र में कुछ पिरामिड पूज्यनीय माने जाते हैं क्योंकि उनके भीतर मिस्र के महान व्यक्तियों के शव रखे हुए हैं। मिस्र के कानून के मुताबिक पिराडिम के ऊपर चढ़ना एक सख्त दंडनीय अपराध है। एक युवा युगल ऐसे ही एक प्राचीन एवं पूज्य पिरामिड पर ना केवल चढ़ गया बल्कि नग्न होकर दोनों से संबंध भी बनाए और इस पूरे घटनाक्रम की फोटो व वीडियोग्राफी भी करवाई।
अब पिरामिड के ऊपर संबंध बनाते युगल की VIDEO VIRAL हो रही है और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कपल मिस्र का नहीं बल्कि विदेशी है। दोनों गीजा के ग्रेट खुफू पिरामिड के शिखर पर चढ़कर और न्यूड होकर संबंध बना रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मिस्र की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए और तुरंत मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वीडियो के जरिए कपल की पहचान करने में जुटे हुए हैं।
तीन मिनट का VIDEO VIRAL हुआ
सीएनएन की खबर के मुताबिक, यह वीडियो रात के अंधेरे में बनाया गया है। तीन मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक विदेशी कपल गीजा के ग्रेड खुफू पिरामिड के ऊपर चढ़ रहा है। बैकग्राउंड में काहिरा की आकाशगंगा दिखाई दे रही है। जैसे ही ये विदेशी जोड़ा पिरामिड के शिखर पर पहुंचता है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अपनी शर्ट उतारती है और फिर दोनों न्यूड होकर संबंध बनाने लग जाते हैं। पिरामिड के ऊपर न्यूड होकर दोनों के संबंध बनाने के इस वीडियो को लेकर मिस्र में इन दिनों विवाद छिड़ा हुआ है।
मचा हड़कंप, जांच के आदेश / Order of inquiry
आपको बता दें कि मिस्र में गीजा के ग्रेट खुफू पिरामिड के ऊपर चढ़ना प्रतिबंधित है। स्टेट मीडिया अहरम ऑनलाइन के मुताबिक, इस वीडियो के सामने आने के बाद मिस्र के पुरातत्व मंत्री खालिद अल-अनानी ने मामले को जांच के लिए प्रॉसिक्यूटर जनरल को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पिरामिड के ऊपर इस तरह का वीडियो बनाना सार्वजनिक नैतिकता के नियमों का उल्लंघन है। खालिद ने बताया कि इस वीडियो और घटना की जांच अटॉर्नी जनरल को सौंप दी गई है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटोग्राफर एंड्रियास एचवीड ने पोस्ट किया VIDEO
स्टेट मीडिया अहरम ऑनलाइन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डेनिश फोटोग्राफर एंड्रियास एचवीड ने बीते बुधवार को यह वीडियो यूट्टूब पर अपलोड किया था। एंड्रियास एचवीड एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं, जो अपने सोशल अकाउंट्स पर दुनियाभर से अलग-अलग जगहों की ऊंची चोटियों की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। कभी-कभी उनकी तस्वीरों में न्यूडिटी भी होती है। मिस्र के कानूनों के मुताबिक पिरामिड के ऊपर चढ़ना दंडनीय अपराध है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि देश के कानूनों और रूढिवादी समाज को आईना दिखाने के लिए यह वीडियो बनाया गया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PrwHE5

Social Plugin