भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम की कुर्सी पर कमलनाथ के बैठ जाने के बाद अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चेयर रेस शुरू हो गई है। रेस में फिलहाल केवल 2 नाम हैं, 1. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 2. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह। कहने की जरूरत नहीं कि अजय सिंह को दिग्विजय सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे पहले सामने आया था। सिंधिया समर्थक विधायकों ने भी उनके आवास पर प्रदर्शन करके हाईकामन तक यह संदेश भेज दिया था कि यदि मध्यप्रदेश में सिंधिया को शक्तिशाली नहीं बनाया तो वो कमलनाथ को कमजोर कर देंगे। इसके बाद माना जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर या तो सिंधिया खुद बैठेंगे या फिर उनके नजदीकी पूर्व विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत।
कमलनाथ ग्रुप से जीतू पटवारी एक दमदार दावेदार थे परंतु कमलनाथ को कैबिनेट में पटवारी की जरूरत ज्यादा होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह चुरहट से चुनाव हार चुके हैं। अब वो पूरी तरह से बेरोजगार हैं अत: प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठना चाहते हैं। कांग्रेस के चाणक्य दिग्विजय सिंह भी उन्हे प्रमोट कर रहे हैं। अब देखना यह है कि राहुल गांधी इस संदर्भ में क्या कोई फैसला कर पाते हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2R2JC4h

Social Plugin