चलते ट्रक में नाबालिग लड़की का रेप, होशंगाबाद से अपहृत देवास में मिली | MP NEWS

होशंगाबाद। ट्रक में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जिंद बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। देहात थाना टीआई आशीष सिंह पवार ने बताया 7 दिसंबर 2018 को इटारसी रोड होशंगाबाद से एक नाबालिग के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 

11 दिसंबर को नाबालिग बालिका को थाना बागली (देवास) क्षेत्र से बरामद कर लिया है। बालिका ने पुलिस को बताया 7 दिसंबर को रात 8 बजे डबल फाटक रसूलिया के पास आरोपी चिब्बी अपने एक साथी के साथ ट्रक में बैठकर भोपाल रोड तरफ बहला फुसलाकर ले गया। 

चलते ट्रक में चिब्बी उर्फ तरुण यादव निवासी मालवीय गंज इटारसी ने दुष्कर्म किया। उसके साथी सूरज यादव ने उसकी मदद की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिंद बाबा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2BsX7An