Lava ने भारत में नया स्मार्टफोन Lava Z61 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 5,750 रुपए रखी गई है। Lava Z61 स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑरियो (गो एडिशन) पर रन करेगा। Lava Z61 स्मार्टफोन देशभर के 80 हजार रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए मिलेगा।
----advertisment----
पाए 50GB Jio 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
Lava Z61 स्मार्टफोन में 1जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन का अगस्त में हाई एंड वेरिएंट भी लॉन्च होगा जो 2 जीबी रैम व 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। Lava Z61 में 5.45 इंच की स्क्रीन दी गई है।
इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस फीचर्स दिए गए हैं। Lava Z61 स्मार्टफोन में 3,000mAh बैटरी दी गई है।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2DZ0PVj
via
IFTTT
Social Plugin