BHOPAL। करीना कपूर खान जिन्हे लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में जानते हैं, दरअसल एक और पहचान रखतीं हैं। वो भोपाल की बैगम करीना कपूर खान भी हैं। उनके शौहर Saif Ali Khan भोपाल के नवाब हैं। करीना संडे को भोपाल में थीं। वो टाइगर श्राफ के साथ एक NGO के कार्यक्रम में आईं थीं।
फेंस से बात करते हुए करीना ने कहा कि भोपाल मेरा दूसरा घर है। मैं अक्सर यहां आती रहती हूं। टाइगर ने सिटी की हरियाली की प्रशंसा की। उन्होंने शहरियों को फिट रहने के टिप्स भी दिए। करीना कपूर ने ऑर्गन डोनेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आपकी अवेयरनेस से कई जिंदगियां बच सकती हैं। उन्होंने लोगों से ऑर्गन डोनेशन को एक मुहिम बनाकर उस दिशा में काम करने की अपील की।
हजारों की संख्या में जुटे फैंस ने टाइगर से एब्स दिखाने की डिमांड की। टाइगर ने मुस्कुराते हुए बाईसेप्स दिखाए। इससे पहले टाइगर ने कहा कि भोपाल, सुंदर और हरा-भरा शहर है। उन्होंने लोगों को शहर में और ज्यादा ग्रीनरी कवर बढ़ाने के लिए अपील की। इसके साथ ही, रोड सेफ्टी, ऑर्गन डोनेशन के लिए भी उन्होंने भोपालवासियों को आगे आने के लिए कहा।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2rjLmI5

Social Plugin