भोपाल। कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण कीतारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाक़ात की। इस दौरान तारीख तय की गई। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा। राज्यपाल से मुलाक़ात के बाद सीएम कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए। नये विधायकों को 7 जनवरी को शपथ दिलायी जाएगी। राज्यपाल का अभिभाषण 8 जनवरी को होगा। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 23 दिसम्बर को होगा।
इन विधायकों को जगह नहीं मिलेगी
सीएम कमलनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि प्रदेश के नये मंत्रिमंडल का गठन 23 दिसंबर को किया जाएगा। दोपहर में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। नये मंत्रिमंडल में कांग्रेस को समर्थन दे रहे सपा और बसपा विधायकों को जगह नहीं दी जाएगी क्योंकि चुनाव में इन दलों ने कांग्रेस को समर्थन नहीं दिया था। पहली बार बने विधायक भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं पा सकेंगे।
राज्यपाल से मुलाक़ात के बाद कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में वो पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के और प्रदेश पर्यवेक्षक ए के एंटोनी से मुलाकात कर मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा करेंगे। उसके बाद नाम फायनल होंगे। प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कमलनाथ ने इसी हफ़्ते 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उसके बाद से नये मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा चल रही है। नये मंत्रिमंडल में जाति क्षेत्र के साथ पार्टी के क्षत्रपों के बीच संतुलन बनाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा। देखना होगा कि दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को किस तरह से मंत्रिमंडल में जगह औऱ तवज्जो मिलती है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PS9MSC

Social Plugin