KAMAL NATH ने सभी निगम मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हटाए | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में खो-खो का खेल शुरू हो चुका है। सरकारी कुर्सियों पर जमे भाजपाईयों को हटाया जा रहा है। सीएम कमलनाथ ने आज मध्यप्रदेश के सभी निगम मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। 

शिवराज सिंह चौहान से हुई 1 घंटे मीटिंग
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम कमलनाथ से मिलने आए। दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। चर्चा किन बिन्दुओं पर हुई यह तो नहीं पता लेकिन एक अन्य खबर जरूर आई कि सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को अपना सरकारी बंगला खाली कर देंगे। उसके बाद बुधनी जाएंगे और वहां से छुट्टियों पर चले जाएंगे। वो 3 जनवरी को वापस आएंगे। 

मध्यप्रदेश में नहीं, अपनी विधानसभा में आभार यात्रा निकालेंगे शिवराज सिंह
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 23 दिसंबर से अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। लगातार 4 दिन बुधनी का करेंगे दौरा, जनता का आभार व्यक्त करेंगे। बता दें कि शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में आभार यात्रा निकालने का ऐलान किया था परंतु संगठन ने इसकी मंजूरी नहीं दी। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LoLIq9