KAMAL NATH सरकार ने प्रदेश की 100 से ज्यादा राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त कीं | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के सभी नगर पालिका परिषदों/नगर परिषदों में नियुक्त सभी एल्डरमैन को तत्काल प्रभाव से पद से विमुक्त कर दिया है। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया हैं।

कृष्ण मुरारी मोघे हाउसिंग बोर्ड से हटाए
राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी मोघे का मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास को प्रभार सौंपा गया है। 

कृषि विपणन बोर्ड के सभी सदस्य और विशेषज्ञ हटाए
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 15 सदस्यों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। इनमें विशेषज्ञ श्री एस.एस. उप्पल और श्री सुनील नामदेव भी शामिल हैं। सदस्यों में सर्वश्री धरम सिंह आर्य, रामेश्वर पटेल, आजम सिंह, जितेन्द्र रावत, देवेन्द्र नरवरिया, बृजेश राय, शेष रावस यादव, स्वदीप सिंह, राजेश तिवारी, मनोज काला, हंसराज मालपानी, रामचन्द्र और श्रीमती रामकुंवर बाई पाटीदार शामिल हैं।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Seqf5T