भोपाल। मध्यप्रदेश की सरकार बदल गई है। प्रशासनिक सर्जरी प्रस्तावित है। फिलहाल रीवा कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी और छिंदवाड़ा एसपी अतुल सिंह को हटा दिया गया है। हर नया मुख्यमंत्री अपनी पसंद के नौकरशाहों को पॉवरफुल पोस्टिंग देता है। सीएम कमलनाथ की गुडबुक में भी पहले से ही कुछ नाम दर्ज हैं। आइए देखते हैं कौन कौन से आईएएस अफसर हैं जो सबसे ज्यादा पॉवर में रहेंगे:
1982 बैच के एसआर मोहंती और 1985 बैच के राधेश्याम जुलानिया ये दोनों अधिकारी सबसे ज्यादा पॉवर में रहेंगे। इनमें से कोई एक मध्यप्रदेश का नया मुख्य सचिव होगा। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन प्रभांशु कमल का नाम भी चल रहा है। अपर मुख्य सचिव एम. गोपाल रेड्डी को भी मुख्यधारा में लाए जाने की चर्चा है।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल भी आगे रह सकते हैं। आईसीपी केशरी को भी मुख्यमंत्री कार्यालय में लाया जा सकता है। प्रमुख सचिव गृह मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नवकरणीय ऊर्जा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है।
डीजीपी के लिए चला जौहरी, चौधरी और सिंह का नाम
उधर, पुलिस महानिदेशक पद के लिए 1984 बैच के तीन अधिकारियों के नाम चर्चा में आए हैं। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ विवेक जौहरी, जेल महानिदेशक संजय चौधरी और अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन वीके सिंह का नाम शामिल हैं। जौहरी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ओएसडी रहे हैं।
वहीं, वीके सिंह विधानसभा चुनाव के दौरान बतौर कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक निष्पक्ष जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (पुलिस) के लिए 1987 बैच के शैलेष सिंह का नाम चर्चा में हैं। सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ काम कर चुके हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Bs0IPs

Social Plugin