GUT HOSPITAL: टैक्स चोरी का आरोप, 2 लाख की जगह 1400 रुपए जमा कर रहा था | BHOPAL NEWS

भोपाल। GUT GI AND LIVER HOSPITAL CHUNA BHATTI BHOPAL पर संपत्ति कर चोरी का आरोप लगाया गया है। नगरनिगम की राजस्व शाखा के अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल पर 2.36 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बनता है परंतु अस्पताल की ओर से मात्र 1493 रुपए जमा कराया जा रहा था। 

इस मामले में नगरनिगम के वार्ड अधिकारी की मिलीभगत की बात भी सामने आई है। नगरनिगम ने 5 गुना पैनाल्टी के साथ अस्पताल प्रबंधन को 11 लाख रुपए पैनाल्टी लगाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि संपत्तियों के मालिकों द्वारा नगरनिगम के वार्ड अधिकारियों के साथ सांठगांठ की जाती है और फिर टैक्स चोरी का सिलसिला शुरू होता है। 

GUT GI AND LIVER HOSPITAL के बारे में जानकारी 


यह अस्पताल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में है। यह क्षेत्र कोलार उपनगर में आता है। 
Dr. Virendra Singh Chowdhury इसके डायरेक्टर एवं सर्वाधिकारी हैं। 
Dr Namita Chowdhury, Director इसकी सेकेंड डायरेक्टर हैं। 
Dr. Tikendra Sharma इस अप्ताल के Chief Hospital Administrator हैं। 
प्रॉपर्टी टैक्स या इस तरह की डील डाक्टर टीकेंद्र शर्मा और डॉ. वीरेंद्र सिंह चौधरी करते हैं। 
यह जानकारी अस्पताल की बेवसाइट guthospital. in से प्राप्त हुई। 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DY3tuL