GGP: चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया | MP NEWS

भोपाल। आदिवासियों की राजनीति करने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) को छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आदिवासियों तक ने वोट नहीं दिए। मिली करारी हार के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोगपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है। हार का मंथन करने के लिए 13 जनवरी को पार्टी की अमरकंटक में बैठक होगी। गोंगपा ने सपा के साथ गठबंधन कर दोनों राज्य में चुनाव लड़ा था। पार्टी को उम्मीद थी कि इस बार पाली-तानाखार व मध्यप्रदेश की कम से कम तीन सीट पर जीत हासिल होगी। 

गोंगपा सुप्रीमो मरकाम स्वयं पाली-तानाखार से मैदान में थे, जबकि पार्टी के महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने भरतपुर-सोनहत से चुनाव लड़ा था। न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्यप्रदेश में भी पार्टी को करारी हार मिली।  


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2LsxOD7