दमोह। दमोह जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सोमवार की देर रात एक वार्ड बॉय ने अस्पताल में भर्ती नाबालिग बच्ची को स्टोर रूम में बंधक बना लिया। वार्ड बॉय ने स्टोर रूम में उसका रेप करने की कोशिश की। लड़की ने चीख पुकार मचाई तो वार्ड बॉय ने बीमार लड़की को बेरहमी से पीटा और स्टोर रूम को बाहर से बंद करके फरार हो गया।
लड़की की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की पांच दिनों से टाइफाइड से जूझ रही है और जिला अपस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती है। सोमवार देर रात लड़की के सो जाने के बाद उसके साथ वार्ड में रह रही उसकी मां की आंख लग गई, लेकिन अचानक जब उसकी नींद खुली तो लड़की पलंग से गायब थी। उसे लगा शायद टॉयलेट गई होगी उसने अस्पताल का टायलेट चेक किया, लेकिन लड़की वहां नहीं थी तभी पास बने स्टोर रूम से आवाज आई, लेकिन स्टोर रूम में ताला लगा हुआ था और चाबी अस्पताल का वार्ड बॉय प्रमोद लिए था।
अस्पताल के स्वीपर ने फोन करके प्रमोद नाम के वार्डबॉय को बुलाया और उसने स्टोर का ताला खोला, लेकिन जब लड़की ने पूरी वारदात बताई तो पता चला बच्ची को इस हालत में पहुंचाने वाला कोई और नहीं प्रमोद ही था। लड़की की मां और दूसरे मरीजों के तीमारदारों ने प्रमोद नाम के आरोपी को पकड़ना चाहा, लेकिन वो भाग खड़ा हुआ। बता दें जिला अस्पताल के महिला वार्ड में सिर्फ एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी है और ये नर्स दूसरी मरीज को देखने गई थी। स्टोर रूम की चाबी इस नर्स के पास ही रहती है, लेकिन प्रमोद ये चाबी लेकर गया था और फिर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
वहीं अस्पताल स्टाफ की मानें तो जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में प्रमोद दो सालों से काम कर कर है, लेकिन वो स्टाफ में शामिल नहीं है। मतलब वो सरकारी कर्मचारी नहीं है और नि:शुल्क सेवाएं दे रहा है और अब अस्पताल प्रबंधन इसकी जांच कर रहा है, लेकिन एक सरकारी अस्पताल में हुई इस वारदात के बाद सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पीड़ित लड़की की हालत ठीक नहीं है और डॉक्टर उसे अपनी देखरेख में रखे हुए है वहीं पुलिस आरोपी वार्ड बॉय की तलाश कर रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2EBO4Bb

Social Plugin