बुलंदशहर। गोकशी के शक में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। चिंगरावठी इलाके में सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी और चौकी में भी आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। डीएम अनुज झा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। गोली लगने से एक युवक की भी जान गई।
कथित तौर पर गोकशी के विरोध में चिंगरावठी चौराहे पर लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की तो उस पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से सुमित नाम का युवक घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य युवक भी फायरिंग में घायल हुआ है।
रविवार रात शुरू हुआ प्रदर्शन
पुलिस ने बताया कि रविवार अज्ञात लोगों द्वारा गोकशी किए जाने के बाद कई संगठन चिंगरावठी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस अफसरों के समझाने के बावजूद सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया और चौकी में भी आगजनी की। इस दौरान हालात संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने बुलंदशहर-स्याना हाईवे जाम कर दिया है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zCzIwA

Social Plugin