BOX OFFICE पर जारी है 2.0 का कमाल



अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. रिलीज के तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. अगर सिर्फ हिंदी फिल्म की कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन करीब 25 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म ने पहले दिन करीब 20.25 करोड़ की कमाई की थी,  दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी और बॉक्स ऑफिस पर करीब 18 करोड़ की कमाई की थी. अब तीसरे दिन फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपए कमाए हैं. पहले तीन दिनों की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 63.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में चौथे दिन भी बढ़त दर्ज की जा सकती है.


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2U5Ir2S
via IFTTT