पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथयात्रा पर फिर कलकत्ता हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है.कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथयात्रा को हरी झंडी देने के आदेश को पलट दिया. यह आदेश राज्य सरकार की ओर से सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देने के बाद आया है. दरअसल, गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) की 3 रथ यात्राओं को हरी झंडी दी थी. साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए था कि कानून एवं व्यवस्था कहीं भंग न हो.
400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. जिस पर ममता बनर्जी सरकार ने सिंगल बेंच के इस आदेश को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के सामने चुनौती दी. शुक्रवार को सुनवाई करते हुई कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने बीजेपी की रथयात्रा पर रोक लगा दी.
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2S9S6DX
via
IFTTT
Social Plugin