शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश के आम आदमी पार्टी के संयोजक आलोक अग्रवाल के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए उनकी शिकायत दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से की है जबकि हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आप के संगठन मंत्री पंकज सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आप पार्टी में फ़ूट पड़ गई है और यह फूट उस समय और खुलकर सामने आ गई जब आम आदमी पार्टी मप्र के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने एक मीटिंग आप पार्टी कार्यलय पर रखने के बजाए अपने घर पर रख ली।

आप के मप्र संगठन मंत्री पंकज सिंह ने पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पंकज सिंह ने आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल को भी पार्टी की हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तिफा दे देने की बात कही है लेकिन आलोक अग्रवाल इस्तिफा नहीं देने पर अड़ गए हैं।

आप पार्टी के नरेला से विधानसभा प्रत्याशी रेहान जाफ़री ने आलोक अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल से की है। रेहान जाफ़री और आप कार्यकर्ताओं ने आलोक अग्रवाल को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।



from New India Times https://ift.tt/2S3jT9f