बलिया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बावजूद रविवार को टाउन हाल रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने का डंडा चला. फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों को बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ा.
नपा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि स्वच्छ बलिया, सुंदर बलिया बनाने के लिए आवश्यक है कि सड़कों के पटरियों से अतिक्रमण हटाया जाय. इस अभियान के तहत नगर पालिका कार्यक्रम जारी रखेगी. उन्होंने पटरी दुकानदारों से अपील किया कि आवागमन में बांधा डालने की कोशिश न करें, अन्यथा उन्हें आर्थिक दण्ड भी भुगतना पड़ सकता है. इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट डा.विश्राम, शहर कोतवाल शशिमौली पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह आदि नपा कर्मचारी मौजूद रहे.
The post टाउन हाल रोड से हटवाया गये अवैध अतिक्रमण appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE http://bit.ly/2QWN01u
via IFTTT
Social Plugin