रसड़ा(बलिया)। क्रांतिकारी स्मारक समिति उप्र रसड़ा के तत्वावधान में बुधवार को संस्थान के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. काकोरी कांड के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. शुभारंभ समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लोहिड़ी तथा रोशन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. इस मौके पर वक्ताओं ने इन वीर सपूतों के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला. इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम सहित लल्लन यादव, हृदयानंद यादव, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, अमित राय, लक्ष्मण सिंह, कृष्णानंद आदि ने विचार रखे. अध्यक्षता प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव व संचालन सुरेश राम ने किया.
The post क्रान्तिकारी समिति के सदस्यों ने दी काकोरी कांड के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2BuU4rw
via IFTTT
Social Plugin