
नारियल पानी का सेवन:- आप नारियल पानी का इस्तेेमाल कर बढ़ते वजन पर लगाम लगा सकती हैं। नारियल में फैट और कैलोरी नहीं होती, जिससे यह वजन बढ़ने से रोकता है।
नॉन वेज से बनाएं दूरी:- वैसे तो नॉन वेजीटेरियन खाना बेहद पोष्टिक माना जाता है, लेकिन नॉन वेजीटेरियन खाने में फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ता है। आप नॉन वेज की जगह अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, मूंग शामिल कर सकती हैं।
लो फैट दही लें:- बाजार में दही व दूध का लो फैट वर्जन भी उपलब्ध है। आप अपनी सेहत के मद्देनजर लो फैट दही व दूध ही खरीदें।
खाएं हरी पत्तेादार सब्जियां:- एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इनसे आपकी स्किन में कसावट के साथ-साथ वजन पर भी लगाम रहता है। एंटीऑक्सीडेंट पाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, सरसों, शलगम के पत्तों, लेट्स, पत्तागोभी व अन्य कुछ मौसमी सब्जियों का प्रयोग करें।
भरपूर नींद लें:- रिसर्च में पाया गया है कि भरपूर नींद में अच्छी सेहत का राज छुपा है। तनाव भी वजन बढ़ने का एक कारण माना जाता है। कम नींद लेने के कारण तनाव पैदा होता है और तनाव से जुड़े हार्मोन शरीर में अत्यधिक पानी बढ़ा देते हैं, जिसकी वजह से वजन बढ़ा हुआ दिखता है। तो महिलाएं बढ़ते वजन को रोकने के लिए भरपूर नींद लें।
from News85.in https://ift.tt/2Byh6hl
Social Plugin