नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
नेहरु युवा केंद्र भारत सरकार संलग्न मौलाना आझाद अल्पसंख्यांक समाज विकास फ़ाउंडेशन की ओर से वर्ष 2018 के राज्यस्तरीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार के लिए जामनेर के अध्यापक श्री विजय सैतवाल को सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न इस समारोह में विधायक श्री राजुमामा भोले, संतोष पाटील, पल्लवी देशमुख, सतीश देशमुख, सचिन सोमवंशी, कमलाकर पाटील, फिरोज़ शेख, सलीम इनामदार समेत प्रशासन के गणमान्य उपस्थित रहे। पारसनाथ प्रतिष्ठान के माध्यम से विजय सैतवाल प्राणी दया, बायोडायव्हरसिटी, इको फ्रेंडली सांस्कृतिक समारोह, गरीब तथा जरुरतमंद छात्रों के शिक्षा में योगदान जैसे सामाजिक काम कर रहे हैं।
from New India Times https://ift.tt/2SclRnT

Social Plugin