बिजली पुरवा में चाकू मार कर दो को किया घायल, एक की मौत

सहतवार(बलिया)। मंगलवार को ग्राम सभा परसिया के बिजलीपुर पुरवा में हुए चाकूबाजी दो लोग घायल हो गए. आनन फानन मे आस पास के लोग उन्हे उठाकर ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल ले गये. जहाँ डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया.

हत्या की खबर सुनते ही एसपी अर्पणा गांगुली व सीओ बाँसडीह मौके पर पहुँच कर जायजा लिया. पिड़ित पक्ष के छोटे भाई फुलचन्द द्वारा सहतवार थाने एक नामजद व पाँच अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दे दी गयी है. पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है.
बताया गया कि ग्राम परसिया के बिजलीपुर पुरवा निवासी मोतीचन्द यादव 50 वर्ष पुत्र रामलखन यादव मंगलवार के दिन मे दरवाजे पर बैठे थे. तभी तीन मोटरसाईकिल पर सवार छ: की संख्या में युवक आये और बात करने लगे. इसी मे किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मै होने लगा. इसी बीच युवक ने मोतीचन्द यादव को चाकू से मारकर घायल कर दिया. बेटे को चाकू लगते देख उसकी माँ चाँदमुनी 70 वर्ष छुड़ाने आयी. जिस पर युवक ने उसे भी हाथ पर चाकू से मारकर घायल कर दिया. जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी. आनन फानन में आसपास के लोग उसे उठाकर ईलाज के लिए बलिया हास्पिटल ले गये. जहाँ डाक्टर ने मोती चन्द को मृत घोषित कर दिया. मोतीचन्द यादव के 4 लड़की व एक लड़का है. इस अप्रत्याशित घटना से रो रोकर सभी का बुरा हाल हो गया है.

The post बिजली पुरवा में चाकू मार कर दो को किया घायल, एक की मौत appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2PJycxK
via IFTTT