जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में भूकंप का झटका

भद्रवाह,  जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के भालेसा इलाके के कुछ हिस्सों और भद्रवाह घाटी में  मध्यम तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जानमाल को नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 48 मिनट पर भद्रवाह में 3.7 तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया।

भूकंप का केंद्र भद्रवाह के सात किमी उत्तर-पूर्व में था। भूकंप के झटके भद्रवाह घाटी, चिराला और भालेसा के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोग भूकंप आने पर अपने – अपने घरों से बाहर निकल आए।



from News85.in http://bit.ly/2Bwk2eq