
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि दादरी के मोहल्ला मेवातीयान निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फुरकान नामक व्यक्ति ने गत 20 अक्टूबर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो को लेकर फुरकान ने उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उससे बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य महिला ने थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 नवंबर को जुल्फिकार नामक व्यक्ति तथा उसके दो साथियों ने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उससे बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
from News85.in https://ift.tt/2Q64YOF
Social Plugin