अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आरिफ मसूद ने आज मतदाताओं को जीत की बधाई देने एवं उनका आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली जिसमें स्थानीय नागरिकों ने आतिशबाजी कर फूल माला पहनाकर विधायक आरिफ मसूद का जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
विधायक आरिफ मसूद की अभार यात्रा का दूसरा चरण महाराणा प्रताप नगर से प्रारम्भ हुआ जिसमें एम.पी. नगर व्यापारी संघ ने भारी आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा कर आभार यात्रा का स्वागत किया, जिसके बाद यात्रा अंकुर स्कूल 6 नं. से पारूल हास्पिटल होते हुए 7 नं. मार्किट से ओल्ड कैम्पियन होते हुए 10 नं. मार्किट से शहर वासियों को धन्यवाद देते हुए 10 नम्बर चैराहे से 1100 क्वार्टर से हनुमान मंदिर के सामने से 11 नं. मुख्य मार्किट के लिए प्रस्थान किया और र्साइं बोर्ड होते हुए जनता क्वार्टर, मीरा नगर मल्टी से होते हुए, धन्यवाद यात्रा सब्जी फार्म के मुख्य मार्ग भरत नगर होते हुए ईश्वर नगर गेट से अंदर सिवाय मार्किट से नीचे की ओर ग्रीन सिटी, राजीव गांधी कॉलेज होते हुए मुख्य मार्ग से पहाड़ी होते हुए शाहपुरा चैराहा से मनीषा मार्किट, बंसल हास्पिटल से नीचे सी-सेक्टर के शिव मंदिर से बाबा नगर दशहरा मैदान पर समापन किया। इस आभार रैली का मतदाताओं, व्यापारी भाईयों ने जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया।
मध्य विधानसभा से विधायक आरिफ मसूद जी ने आज वार्ड क्रमांक 43 के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर सहित बडी संख्या मे क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
विधायक आरिफ मसूद जी ने समापन अवसर पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव मे सभी मतदाताओं ने जो प्यार और आशिर्वाद मुझे दिया है मैं सदा आपका आभारी रहूगा और आपकी सभी समस्याओं का समाधान करुगा।
from New India Times https://ift.tt/2rMxfuZ

Social Plugin