गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ मैनपुरी (यूपी), NIT:
राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये अधिग्रहित की गयी भूमि का मुआवजा प्राप्त न हेने पर लगभग तीन दर्जन से अधिक आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को बंद करा दिया। गुस्साये लोगों ने तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
नगर के जमुनासती शमसान घाट के आस पास के लगभग तीन दर्जन से अधिक कृषको की भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये सरकार द्वारा अधिग्रहित की गयी है। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वार अधिग्रहित की गयी भूमि पर निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा बीते तीन दिन से शुरू कर दिया गया है जिसे लेकर जिन किसानो को अब तक भूमि अधिग्रहण का मुआवजा प्राप्त नही हुआ है वह अचानक आक्रोशित होकर निर्माण स्थल पर पहुंच गये और उन्होंने निर्माण कार्य को रूकवा दिया। आक्रोशित किसानों ने तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रीय लेखपाल के विरूद्व जमकर नारेबाजी करते हुये मुआवजा न मिलने तक कार्य शुरू करने पर आंदोलन किये जाने की धमकी दी है। किसानों के आक्रोश को देखते हुये निर्माण में लगे कर्मचारियों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है।
इस अवसर पर ये किसान दम्मीलाल, मनोज राजपूत, गंगा सहाय, महेश बौद्व, ईश्वर दयाल, आंछेलाल, सुभाष चन्द्र, गिरन्द सिंह, गौरव शाक्य, भानू प्रताप, मीना शाक्य, कुसुम लता, खालिद, दीन दयाल, सोनेलाल करन सिंह आदि सहित लगभग तीन दर्जन किसान मौजूद रहे।
from New India Times https://ift.tt/2GvRNlD

Social Plugin