वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्रंट इनायतपुर चीफ के मजरा रतहरा में हुई प्रेमी युगल की आत्महत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सूत्र के अनुसार लड़की और लड़का के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था इसी बीच लड़की की शादी घर वालों ने दूसरी जगह तय कर दी जिससे नाराज होकर लड़की आरती(21 वर्ष)पुत्री रविंद्र वर्मा व महावीर मौर्य(24 वर्ष)पुत्र शिव दयाल उक्त गांव के निवासी बीती रात गांव के निकट आम के बाग में दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
महावीर मौर्य एच एल पब्लिक स्कूल अवधपुर में अध्यापक था, प्रथम दृष्टया देखने से आनर किलिंग का मामला लगता है दोनों कल शाम 4:00 बजे से गायब थे लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था परंतु लड़की और लड़के के हाथों में सिंदूर के निशान नहीं थे।
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है तथा दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बताते चलें कि पूर्व में आरती की बहन की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।
परिवार वालों के अड़ियल रवैया के कारण दोनों के जान चली गई इसी तरह ना जाने कितनी जाने चली जाती है परंतु देश का कानून इन जैसी आत्महत्याओं को रोक पाने में विफल है।
from New India Times https://ift.tt/2Btl6Q7

Social Plugin