अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:
विधायक अनिल गोटे द्वारा सोशल मीडिया पर स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोटे का पुतला फूंका।
बीजेपी नेता हिरामन गवली ने बताया कि विधायक अनिल गोटे ने सोशल मीडिया पर स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिससे नाराज होकर धुलिया शहर के भाजपाईयो ने विधायक अनिल गोटे की प्रतीकत्मक प्रतिमा पर चप्पलें मार कर भजपा विधायक अनिल गोटे का पुतला फूंका और पार्टी नेताओं से विधायक अनिल गोटे को बीजीपी से निष्कासित करने की गुहार लगाई है।
धुलिया महानगर भजपा ईकाई ने शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर मंगलवार की सुबह बीजीपी के बागी विधायक अनिल गोटे का पुतला फूंक। उन्होंने ने बताया है कि विधायक गोटे ने सोशल मीडिया पर पंडित दीनदयाल शर्मा के नाम पर हाजमोला गोलियां का अपमानजनक भाषा में नामकरण किया जिससे बीजीपी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पिछले दिनों मनपा चुनावों में विधायक अनिल गोटे ने पार्टी से बगावत कर 74 नगरसेवकों के प्रतियाशी बीजीपी के सामने खड़े किए थे और लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध गोटे हमला बोला करते हैं।
हिरामन गवली ने विधायक अनिल गोटे को बीजीपी से निष्कासित किया जाने की बात कही है वही पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनिल गोटे की विधान का निषेध किया है इस मौके पर हीरामन गवली, चंद्रकांत गुजराती, अनिल थोरात बंटी धात्रक, शशी मुगलाईकर, कुणाल चौधरी, अजय अग्रवाल, स्वप्निल लोकरे यशवंत येवलेकर, सुभाष मराठे, जय श्री अहिराव आदि मौजूद रहे है।
from New India Times https://ift.tt/2S3sDw5

Social Plugin