शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की सत्ता संभालते ही जहाँ शपथ ग्रहण समारोह के एक घंटे बाद ही किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर हस्ताक्षर कर सब को हैरत में डाल दिया है वहीं मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बुलाकर सख्त हिदायत देकर सभी के होश उड़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ़-साफ अधिकारियों को समझा दिया है की प्रदेश में जितने भी काम अटके पड़े हैं वह जल्द से जल्द पूरे होने चाहिए। उन्होंने दो टोक लहजे में कह दिया है कि मैं जनता के कामों में टालमटोल और ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं करूंगा।
इसके बाद मध्य प्रदेश की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को सही और दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए सही तरीके से काम करने और क़ानून का पालन करते हुए पूरे सिस्टम को बदलने के निर्देश दिए जिसमें अवैध हथियारों की तस्करी, महिलाओं और युवतियों के साथ हो रही बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाएं, जुआ, सट्टा, शराबनोशी और अवैध वसूली पर लगाम लगाने के आदेश शामिल हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा एक के बाद एक फैसले से जहां अधिकारियों में खलबली पैदा कर दी है वही दूसरी तरफ आम जनता के चेहरे पर ख़ुशी ज़ाहिर हो रही है। इस समय मुख्यमंत्री कमलनाथ की पूरे मध्य प्रदेश में उनके लिए गए फैसलों की सराहना हो रही है कि श्री कमलनाथ वन मैन आर्मी की तरह काम कर रहे हैं।
from New India Times https://ift.tt/2EAOKXP

Social Plugin