
पेस्टल फ्रेम-यह किसी भी लुक के साथ मैच बनाता है। आपकी त्वचा का रंग चाहे जैसा भी हो, यह फ्रेम हर रंग पर जंचता है। इस मौसम में यह ट्रेंडी है। अगर आपको नियॉन रंग पहनना पसंद है, तो उनके साथ ये पेस्टल फ्रेम खूब जंचेंगे। पेस्टल रंग सर्दियों के हिसाब से सबका पसंदीदा होता है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें, अपनी लुक को इस फ्रेम से निखारें। आर-पार दिखने वाले चश्मे-लाल और नीले रंग के शीशे वाले चश्मे अगर पहनते-पहनते बोर हो गए हैं, तो इस मौसम कुछ अलग ट्राई करें। सुनहला, कॉपर कलर, ब्रांज कलर यह सब इस मौसम के खास रंगों में शामिल है। यह साफ नजर आने वाले चश्मे आपके लुक को बेहतर करने के साथ-साथ आपकी आंखों की भी बेहतर सुरक्षा करते हैं। वुड प्रिंट वेफेअॅर-इस रंग में आपका लुक बेहतर लगेगा। वुड प्रिंट के फ्रेम चेहरे पर अलग ही दिखते हैं। हालांकि यह फ्रेम मैटे लुक देता है इसलिए इसके साथ गहरे रंग का मेकअप लगाएं। साथ में चंकी नेकलेस इस फ्रेम में एक अलग ही लुक देता है। ये चश्मे देखने में साधारण हैं, पर प्रकृति से प्रेरित हैं।
from News85.in https://ift.tt/2rMm2e4
Social Plugin