भागवताचार्य पंडित विवेकानंद शास्त्री द्वारा अड़वी मेें सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा रसपान प्रारंभ

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

धार जिला के ग्राम अड़वी में सात दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ कथा का अमृत रसपान भागवताचार्य पंडित विवेकानंद शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। पंडित विवेकानंद शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा दिनांक 1/12/2018 से 7/12/2018 तक कथा का अमृत रसपान सुबह 12 बजे 3 बजे तक किया जा रहा है।

कथा के दुसरे दिवस पंडित विवेकानंद शास्त्री द्वारा महाभारत काल के प्रसंगों का विस्तृत वर्णन कर सभी धर्मप्रेमी जनता को बताया और पंडित विवेकानंद शास्त्री ने धर्म और कर्म से अवगत कराया और कहा यह मनुष्य जीवन बड़े ही सौभाग्य से मिला है हम यह जीवन प्रभु के नाम से व्यतीत करना चाहिए जिससे हमारे जीवन के बुरे कर्मो से बचा जा सके और धर्म कर्मो पर भी ध्यान देते हुए भगवान श्रीकृष्ण का नाम लेते रहना चाहिए।इससे मोक्ष मिलता है,शास्त्रो के अनुसार इसके पुण्य लाभ का विशेष महत्व सिर्फ कलयुग मेें है।
भागवताचार्य द्वारा कथा प्रसंगों के बीच-बीच मेें सुमधुर भजनों से धर्म प्रेमी जनता का आनंद का वातावरण बना दिया।



from New India Times https://ift.tt/2zH4ap9